{"_id":"6a64540782f6e5e828042acb","slug":"auraiya-video-of-conversation-with-tractor-driver-proves-costly-sp-suspends-three-constables-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ट्रैक्टर चालक से बातचीत का वीडियो पड़ा भारी, एसपी ने तीन सिपाहियों को किया निलंबित, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ट्रैक्टर चालक से बातचीत का वीडियो पड़ा भारी, एसपी ने तीन सिपाहियों को किया निलंबित, पढ़ें मामला
Sat, 25 Jul 2026 11:43 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:43 AM IST
सार
Auraiya News: दिबियापुर थाने में तैनात तीन सिपाहियों को एसपी ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले एक सिपाही का मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर चालक से बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद चालक पर दबाव बनाकर वीडियो जारी कराने का आरोप था।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर थाने में तैनात अनिल जुरैल, दिलीप शर्मा व प्रवीण को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले अनिल जुरैल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से बात करते सुनाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में सिपाही ने चालक पर दबाव बनाकर उसका वीडियो जारी कराया था। मामले को पुलिस अधिकारी ने संज्ञान लिया और प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद तीनों सिपाही को निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन