{"_id":"69de3573ba2bd5dae30c3f7b","slug":"auraiya-two-bighas-of-wheat-crop-saved-from-fire-thanks-to-firefighters-promptness-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दमकल कर्मियों की तत्परता से जलने से बची दो बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दमकल कर्मियों की तत्परता से जलने से बची दो बीघा गेहूं की फसल
Tue, 14 Apr 2026 06:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
आग पर पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव आनेपुर के पास स्थित साईं मंदिर के पीछे खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही खड़ी गेहूं की तैयार फसल की ओर बढ़ने लगी। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह खेतों में पड़े फसल अवशेषों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। धुएं का गुबार देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गौरव शाक्य अपने साथियों के साथ तत्काल दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी की बौछारें शुरू कीं और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि आग बगल के खेत तक नहीं पहुंच सकी। इससे गांव चिरहूली निवासी सोनू राजावत के दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल सुरक्षित बच गई। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की इस सक्रियता की सराहना की है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन