फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Troubled by wife, son dies under stress, report filed against eight

Auraiya: पत्नी से परेशान बेटे की तनाव में मौत, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jul 2023 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Troubled by wife, son dies under stress, report filed against eight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले के दिबियापुर में बेटे की मौत पर मां ने बहू समेत बेटे के ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि बहू से परेशान होकर उसकी ड्रिपेशन में मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसके पति की लगभग दस वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बड़े पुत्र की शादी छह वर्ष पूर्व कानपुर में हुई थी।

आरोप लगाया कि कानपुर निवासी पुत्र वधू अक्सर अपनी मनमर्जी से मायके चली जाती थी। पुत्र इसका विरोध करता था तो दोनों में झगडा होता था। 26 मई को पुत्रवधू घर से बिना बताए जेवरात लेकर चली गई। बताया कि बेटे ने कई बार बहू को उसके बहनोई के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इससे बेटा तनाव में रहता था। 31 मई की रात में पुत्र अपने कमरे में सोने चला गया। डिप्रेशन से उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी पर कानपुर निवासी पुत्रवधू और उसके परिजन आए। यहां पुत्रवधू के परिजनों ने पीड़िता और परिजनों से मारपीट कर बेटी से छेड़छाड़ की। सूचना थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक को देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसपर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की पुत्रवधू एवं उसके आठ परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed