फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya The main accused in the shootout was caught in an encounter shot in the leg admitted to CHC

Auraiya: मुठभेड़ में गोलीकांड के मुख्य आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली…सीएचसी में भर्ती, बाइक और तमंचा बरामद

Sun, 28 Sep 2025 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Sep 2025 10:17 AM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए गोलीकांड के मुख्य वांछित आरोपी को पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायर करने वाले आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya The main accused in the shootout was caught in an encounter shot in the leg admitted to CHC
अस्पताल में भर्ती घायल मुख्य आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार तड़के सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोलीकांड में वांछित मुख्य आरोपी था। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

रविवार चेकिंग के दौरान पुलिस व एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक शख्स बाइक पर आते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली आरोपी सुखानी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने उसके पास से बाइक व तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन

गोलीकांड में वांछित था मुख्य आरोपी
पुलिस घायल आरोपी सुखानी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गई, जहां पर उसका इलाज कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुखानी अछल्दा में पिछले दिनों बुधवार को हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी वांछित था। हमले में शिवा की मौत हो गई थी, जबकि हिस्ट्रीशीटर विपिन यादव घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed