फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: teenager lost the battle with life after six days

Kannauj: छह दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई संगम, कन्नौज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

Sat, 03 Jun 2023 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jun 2023 07:14 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के छह दिन बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती किशोरी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

विज्ञापन
Auraiya: teenager lost the battle with life after six days
संगम की फाइल फोटो व घर के बाहर गमगीन बैठे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल युवती की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। एक भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी सपा नेता राहुल सविता 29 मई की सुबह एक शादी समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


कन्नौज जिले के तिर्वा के पास एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में राहुल, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटे अयांश के साथ मां आशा देवी, पिता कृष्ण मुरारी की मौत हो गई थी। जबकि बहन संगम उर्फ सोनम (16) व भाई रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह संगम ने भी दम तोड़ दिया। भाई रामजीवन अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। शनिवार सुबह जैसे ही संगम के मौत की खबर मिली तो घर में मौजूद चाचा आशाराम, बहन गीता, खुशबू रो-रोकर बेहाल रहे।

विज्ञापन

छह दिन फिर ताजा हो गए हादसे के जख्म
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के सदमे से अभी तक परिवार के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार सुबह संगम की मौत ने जख्म फिर से ताजा कर दिया। घर पर गमगीन माहौल में रह रही बहन गीता और खुशबू बदहवास हो गईं। जिन्हें लोग ढांढस बंधाते रहे। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद गांव का हर व्यक्ति गमगीन है। मामा राजपाल समेत कई परिजन संगम के शव को लेने के लिए कानपुर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed