फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya SP workers protest fiercely against unemployment and inflation submit memorandum to the DM

Auraiya: बेरोजगारी और महंगाई पर गरजे सपाई, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, सरकार को दी चेतावनी

Fri, 05 Jun 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 02:23 PM IST
सार

Auraiya News: औरैया में समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सपा नेताओं ने बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण और खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की मांग की है। सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

विज्ञापन
Auraiya SP workers protest fiercely against unemployment and inflation submit memorandum to the DM
औरैया कलेक्ट्रेट में सपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के ककोर थाना क्षेत्र में  समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बृजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं  पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के अभाव में परेशान है। सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तियां नहीं की जा रही हैं, जिससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन





सरकार को दी बड़े आंइदोलन की चेतावनी
खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि होने से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता विनोद यादव ‘कक्का’, संजीव धनगर, रश्मि यादव, सुभाष यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed