फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Salary cut of five doctors and clerk absent from duty

Auraiya: ड्यूटी से नदारद पांच डॉक्टरों और लिपिक का वेतन काटा, लेटलतीफी पर दो को चेतावनी

Sat, 03 Jun 2023 05:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jun 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Salary cut of five doctors and clerk absent from duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मनमानी को लेकर सीएमएस ने वेतन काटने की कार्रवाई की है। इसमें बिना अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पांच चिकित्सकों व एक लिपिक का वेतन काटा गया है। जबकि दो चिकित्सकों को लेटलतीफी पर चेतावनी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार जोर दे रही है। वहीं, 50 शैया युक्त जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए सीएमएस ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। मार्च माह में बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले पांच चिकित्सकों में डॉ.श्वेता डंडेलिया का एक दिन का वेतन काटा गया है। डॉ.अवधेश कटियार का मार्च में सात दिन व मई माह में पांच दिन का वेतन काटा गया है। इसके साथ ही मार्च माह में डॉ. नीलिमा थहगल का पांच दिन, डॉ. विनोद कुमार का 10 दिन, डॉ.कीर्ति नरबरिया का पूरे मार्च माह का वेतन काटा गया है।

विज्ञापन

साथ ही वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार के खिलाफ भी मई माह में अनुपस्थित होने पर तीन दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का पिछले महीनों का वेतन रोका गया था। अब कटौती की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा डॉ. मंजू सचान व डॉ.पंकज कुमार को देरी से अस्पताल आने पर सीएमएस ने चेतावनी जारी की है।

इस संबंध में सीएमएस डॉ.राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विलंब से अस्पताल आने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कहा है कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार करें। जिससे मरीजों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed