{"_id":"693042e44e7f2edb360f3df2","slug":"auraiya-passenger-s-foot-slipped-while-boarding-leg-got-cut-off-after-coming-under-the-train-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, ट्रेन के नीचे आने से पैर कटा, कानपुर-शिकोहाबाद मेमू से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, ट्रेन के नीचे आने से पैर कटा, कानपुर-शिकोहाबाद मेमू से हुआ हादसा
Wed, 03 Dec 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:34 PM IST
सार
कानपुर-शिकोहाबाद मेमू ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया। ट्रेन के नीचे आने से यात्री का पैर कट गया। बिहार का रहने वाला युवक जनपद में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात मेमू ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के अचानक चलने से उसका पैर कट गया। अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर गार्ड ने ट्रेन को रोका। इसके बाद उसे बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बिहार के दरभंगा निवासी राम बिलो जनपद में रहकर अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को वह कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे करीब कानपुर से शिकोहाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन में सवार होने के लिए चार नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच गया। ट्रेन चलने के इंतजार में वह प्लेटफार्म पर ही बैठा रहा। जैसे ही ट्रेन चली वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा और उसका बायां पैर ट्रेन के नीचे आने से कट गया। यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ ने ट्रेन को रुकवाया और उसे बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन इटावा के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
घायल यात्री को पुलिस मेडिकल कॉलेज ले गई। सूचना पर पत्नी सोनम सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। पुलिस पूछताछ में घायल मजदूर ने चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने की बात कही। वहीं, परिजन का कहना है कि वह अछल्दा में रहकर मजदूरी करता है। फफूंद आरपीएफ थाना प्रभारी एनके यादव ने बताया कि घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन