{"_id":"61706b968a6b1573dd3fe21f","slug":"auraiya-news-kanpur-news-knp6594049173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने सोते समय छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। परिजनों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, घटना से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपनी बेटी के घर बड़े दामाद के साथ आया हुआ था। रात में सभी सो रहे थे, इसी बीच रात एक बजे के करीब बेटी के कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुन जब वह व दामाद जागे तो एक युवक भागता हुआ नजर आया। शोर मचाने के साथ वह पीछा करते हुए काफी दूर चले गए। इसी बीच ग्रामीण भी दौड़ पड़े और भाग रहे युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। काफी देर बाद (भोर सुबह) जब परिजन लौट कर घर पहुंचे तो महिला (30) का शव फंदे पर लटका मिलता। परिजनों ने छेड़खानी से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की बात पुलिस को बताई है।
मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है, वह घर पर नहीं था। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम ऋषभ तिवारी निवासी डोडापुर बताया है। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर के पास से ही आरोपी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।