फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Net tightens around former MLC nephew accused jailed for robbing a lawyer at gunpoint

Auraiya: पूर्व एमएलसी के भतीजे पर कसा शिकंजा, अधिवक्ता को पिस्टल सटाकर की थी लूटपाट, आरोपी को भेजा गया जेल

Fri, 26 Jun 2026 12:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 26 Jun 2026 12:01 PM IST
सार

Auraiya News: औरैया में अधिवक्ता से पिस्टल के बल पर लूटपाट और मारपीट करने वाले पूर्व एमएलसी के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Auraiya Net tightens around former MLC nephew accused jailed for robbing a lawyer at gunpoint
पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भतीजे पर कसा शिकंजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अधिवक्ता अतुल पाठक को पिस्टल सटाकर लूटपाट, मारपीट और मोबाइल तोड़ने के मामले में आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ गश्त पर थे।

विज्ञापन

इसी दौरान लूट के आरोपी के गांव के बाहर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव भाड़ारीपुर निवासी विशाल उर्फ सुमित पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अधिवक्ता अतुल पाठक 17 सितंबर 2025 को कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह गांव के बाहर कन्या विद्यालय के पास पहुंचे।

विज्ञापन

अवैध पिस्टल निकाली और छाती पर सटा दी
तभी पहले से घात लगाए बैठे पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का भतीजा विशाल उर्फ सुमित पाठक तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया। अधिवक्ता के बताया था कि आरोपी विशाल ने अपनी कमर से अवैध पिस्टल निकाली और उनकी छाती पर सटा दी। इसके बाद शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगने लगे। इसका विरोध उन्होंने किया।

कमलेश पाठक के नाम से रौब झाड़ने लगा था
इस पर आरोपियों ने अधिवक्ता को पीट दिया था। इसके बाद में जेब से 4700 रुपये निकाल ले गए थे। लूटपाट के दौरान आरोपी विशाल ने अपने परिवार का रसूख दिखाते हुए पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का नाम लिया और रौब झाड़ने लगा था। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed