फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: misdeed with minor returning from uncle house

Auraiya: चाचा के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की मां को आरोपी के परिजनों ने पीटा

Tue, 20 Jun 2023 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: misdeed with minor returning from uncle house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले के बिधूना में कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें शिकायत करने पर परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


कुदरकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि 15 जून को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर से लौटकर घर आ रही थी। रास्ते में ऋषि ने उसे जबरन दबोच लिया और पास एक झोपड़ी में लेजाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची बेटी ने आप बीती बताई तो उसने ऋषि के घर वालों से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर पिता ललुआ व उसकी मां ने आरोपी बेटे के साथ मिल कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बदनामी के डर से वह दो दिन तक बात छिपाए रही। मगर जब आरोपी ने उसे शिकायत करने पर धमकी दी तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर ऋषि के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सों की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मारपीट करने के मामले में उसकी मां व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed