{"_id":"641fdf788c7a2f55950597e4","slug":"auraiya-killer-ran-away-after-snatching-the-sub-inspector-pistol-injured-in-encounter-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दरोगा की पिस्टल छीन भागा हत्यारोपी, मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दरोगा की पिस्टल छीन भागा हत्यारोपी, मुठभेड़ में लगी गोली
Sun, 26 Mar 2023 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी गौतम दोहरे को पुलिस डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल लाई। वापस ले जाते समय आरोपी दारोगा की पिस्टल छीन भागने लगा। पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसपी चारु निगम ने बताया कि शुक्रवार शाम एक आठ वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। पकड़े गए आरोपी गौतम ने जुर्म कबूला, उसकी निशादेही पर शव बरामद हुआ था। साक्ष्य संकलन के क्रम में अभियुक्त को डीएनए सैम्पलिंग के लिये जिला अस्पताल चिचौली लाया गया था।
विज्ञापन
वापस आते समय मुरादगंज से अयाना रोड पर पंडित ऋष कॉलेज के पास सरकारी वाहन का टायर पंचर हो गया। मरम्मत के दौरान अभियुक्त ने चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार को धक्का मारकर सर्विस पिस्टल छीन कर भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गौतम दोहरे के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया, यहां से सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन