{"_id":"61727d7c973e752854240798","slug":"auraiya-kamakhya-anand-vihar-express-collision-with-bull-20-minutes-track-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: साड़ टकराने से हादसे का शिकार होने से बची कामख्या आनंद बिहार एक्सप्रेस, 20 मिनट ट्रैक रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: साड़ टकराने से हादसे का शिकार होने से बची कामख्या आनंद बिहार एक्सप्रेस, 20 मिनट ट्रैक रहा प्रभावित
Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
औरैया में खड़ी कामाख्या आनंद बिहार एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट डाउन लाइन पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर कंचौसी पश्चिमी क्रॉसिंग के पास कामाख्या आनंद बिहार एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। पश्चिमी क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार एक्सप्रेस से साड़ टकराने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
तेज झटका लगने और अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब बीस मिनट बाद इंजन की जांच कर ट्रेन को रवाना किया गया। आनंद बिहार से कानपुर की ओर कामाख्या जा रही एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर पश्चिमी क्रॉसिंग से गुजर रही थी। इस बीच अचानक ट्रैक पर साड़ के टकरा जाने से ट्रेन कंचौसी रेलवे स्टेशन व पश्चिमी क्रॉसिंग पर खड़ी हो गई।
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, वहीं ट्रेन को रुका देख रेलवे तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। इंजन की जांच के साथ साड़ के अवशेष हटाये गए। इंजन में कोई कमी नहीं होने की बाद दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर ट्रेन रवाना कर दी गई। कामाख्या एक्सप्रेस से साड़ टकराने से आनंद बिहार भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन, हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशन के बीच आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन से साड़ के चपेट में आने से पश्चिमी क्रॉसिंग बंद होने से औरैया लहरापुर रोड पर सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। स्टेशन मास्टर महेन्द्र बाबू ने बताया कि अचानक ट्रैक पर साड़ आ जाने से हादसा हुआ था। इससे लगभग बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।