फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Irrigation department worker's body found on the roadside

Auraiya: सड़क किनारे मिला सिंचाई विभाग के कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Mar 2023 01:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में सिंचाई विभाग के कर्मी का सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। घनटा की जानकारी मितले ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Auraiya: Irrigation department worker's body found on the roadside
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के सौथरा अड्डा के पास गुरुवार सुबह सिंचाई विभाग के मेट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एएसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। दिबियापुर के परमहंस नगर निवासी सर्वेश (35) सिंचाई विभाग दिबियापुर में मेट था। गुरुवार सुबह उसका शव सोथरा अड्डा के पास मिला।

विज्ञापन


सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंचे पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि बेटा बुधवार शाम सहार जाने की बात कह कर निकला था। सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस को मौके से एक बाइक मिली है। एएसपी दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed