{"_id":"627bd206867eac6aac3d7f76","slug":"auraiya-harsh-firing-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एक साथ कई लोग कर रहे असलहों से फायरिंग, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एक साथ कई लोग कर रहे असलहों से फायरिंग, पुलिस कर रही जांच
Wed, 11 May 2022 08:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के दिबियापुर में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कई लोग अपने-अपने असलहों से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में बैठकर अपने-अपने असलहों से फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग के बाद कारतूस के कई खोखे भी दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो एक व्यक्ति ने अपने स्टेटस पर लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। जांच की तो पता चला कि औरैया निवासी मेजर यादव नामक एक व्यक्ति के मोबाइल व्हाट्स एप के स्टेटस पर वीडियो लगा था। मेजर यादव से पूछताछ की गई तो बताया कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हुए एक शादी समारोह का वीडियो है।
विज्ञापन