फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Girl student condition worsened after teacher beating

Auraiya: शिक्षक की पिटाई से छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 15 Nov 2022 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Nov 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Girl student condition worsened after teacher beating
बेसुध छात्रा - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के जैतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत करही निवासी सरवरी पत्नी नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी साहिबा (11) प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में कक्षा पांच की छात्रा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्कूल में किसी बात पर प्रधानाध्यापक ने उसे मारा पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह स्कूल पहुंचे तो बेटी बेसुध पड़ी थी। आरोप है कि पिटाई करने के बाद प्रधानाध्यापक स्कूल से चले गए। प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उन्होंने छात्रा की पिटाई नहीं की है।
विज्ञापन


वह पहले से बीमार व कमजोर थी, इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी है। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया जा रहा है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed