फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: girl married Lord Krishna

Auraiya: लड़की ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई शादी, परिजन भी हुए शामिल

Mon, 13 Mar 2023 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 04:56 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में युवती द्वारा श्रीकष्ण से शादी का अनोखा मामला सामने आया है। घर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंडप लगाया गया। परिजनों ने धूमधाम से शादी कराई है।

विज्ञापन
Auraiya: girl married Lord Krishna
लड़की ने भगवान कृष्ण से किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना में नगर के भर्थना रोड़ स्थित पूर्व प्रधानाचार्य की बेटी ने भगवान श्रीकष्ण से शादी की है। युवती द्वारा श्रीकष्ण की शादी करने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बताया गया कि बरात नगर के सुखचैनपुर गांव से भर्थना रोड़ स्थित आवास पर पहुंची थी। घर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंडप लगाया गया। परिजनों ने धूमधाम से शादी कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रक्षा सोंलकी ने बताया कि उसका भगवान श्रीकष्ण से लगाव था। उसे काफी दिनों से सपने आ रहे थे। दो बार सपने में भगवान ने उसके गले में वरमाला डाली है। बताया कि चारों ओर से शादी का दवाब बन रहा था तो मैंने किसी युवक के वजाय भगवान से ही शादी कर ली। बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भगवान श्रीकष्ण से शादी की थी। भगवान से शादी करके बहुत अच्छा लग रहा है। शादी के दौरान सभी रीति-रिवाज पूरे किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में माता-पिता के साथ सभी परिजन शामिल हुए थे। बड़ी बहन अनुराधा ने बताया कि रक्षा का भगवान से विवाह परिजनों व रिश्तेदारों की सहमति से भगवान श्रीकष्ण के साथ किया गया है। सभी लोग शादी में शमिल हुए थे। हम लोग बहुत खुश है। भगवान अब हमारे रिश्तेदार बन गये हैं। यह हमारा सौभग्य है। हम सब बहुत खुश है। रक्षा का बचपन से ही भगवान श्रीकष्ण से लगाव रहा है।

वह हमेशा कहतीं थी कि हम भगवान से ही शादी करेंगे। चारों ओर से रक्षा की शादी का दवाब था तो रक्षा ने कहा कि हम भगवान से ही शादी कर लें। फिर भगवान से शादी कर ली। रक्षा की उम्र 30 वर्ष है। सभी की मौजूदगी में धूमधाम से शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed