फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya fire incident, Fire broke out in bike and clothes showroom, loss estimated at crores, fire brigade eng

औरैया अग्निकांड: बाइक और कपड़ा शोरूम में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान, फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी

Sun, 03 Sep 2023 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 AM IST
सार

Auraiya News: शोरूम मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आंशका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है।

विज्ञापन
Auraiya fire incident, Fire broke out in bike and clothes showroom, loss estimated at crores, fire brigade eng
औरैया अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहार कस्बे के बाइक और कपड़ा शोरूम में सुबह नौ बजे अचानक भीषण आग लग गई। जब तक लोग काबू पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर औरैया, दिबियापुर, बिधूना से फायर ब्रिगेड की पहुंचीं टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

विज्ञापन

आग लगाने से करोड़ों रूपये नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। सहार में संजीव अग्निहोत्री का एक भवन है, जिसमें ऊपरी हिस्से में बाइक और नीचे के हिस्से में कपड़े का शोरूम है। रविवार सुबह अचानक से दोनों दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग भड़क उठी। शोरूम में 50 से अधिक बाइक होना बताया गया है। शोरूम मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आंशका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed