{"_id":"69dcbfdeb97a2830a50ace7c","slug":"auraiya-fire-breaks-out-in-harvested-wheat-field-fodder-belonging-to-half-a-dozen-farmers-reduced-to-ashes-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: गेहूं कटे खेत में लगी आग, आधा दर्जन किसानों का भूसा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: गेहूं कटे खेत में लगी आग, आधा दर्जन किसानों का भूसा जलकर राख
Mon, 13 Apr 2026 03:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
गेहूं कटे खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अछल्दा थाना क्षेत्र के गपकापुर गांव में सुबह सवा 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं कटे खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे राजेश,जयवीर, कोमल सिंह, श्री कृष्ण, नीरज कुमार के खेतों में रखा भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। खेतों में धुआं उठता देख आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस घटना में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। भूसा जलने से पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विकास बाबू ने बताया कि आग लगने से सिर्फ भूसा जला है किसी भी किसान की गेंहूं की फसल नहीं जली है l आग की सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र भी मौके पर पहुंचे थेl
विज्ञापन