फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Farmer died due to electrocution

Auraiya: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, नलकूप चालू करने के लिए जोड़ रहा था फ्यूज, बिजली आने से हुआ हादसा

Tue, 18 Jul 2023 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jul 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Farmer died due to electrocution
घटना स्थल पर जांच करते दरोगा व मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन में खेत पर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


उमरैन निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (54) पुत्र देवकीनंदन का किशनी-बिधूना रोड पर खेत है। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब अरविंद अपने साझीदार दीनदयाल व अन्य मजदूरों के साथ खेत से मक्का निकलवाने गए थे। अरविंद खेत के दूसरे छोर पर लगे ट्यूबवेल को चालू करने के लिए किसान विनोद के साथ चला आया। विनोद के अनुसार ट्यूबवेल पर बिजली आने पर जानकारी की तो पता चला ट्रांसफार्मर से फ्यूज हटा है।
विज्ञापन


अरविंद साइकिल पर खड़े होकर फ्यूज जोड़ने लगा, उसी समय बिजली आ गई। तेज धमाके के साथ अरविंद झुलस कर नीचे आ गिरा। खेत पर मौजूद किसान भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किसान को सभी अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां केशकली, बड़ा भाई रामकुमार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बड़े भाई ने बताया कि छोटा भाई मां के साथ रहता था। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही और जल्दबाजी में गई जान
प्रत्यक्षदर्शी किसानों की माने तो फ्यूज हटे होने की जानकारी किसानों ने घटना से कुछ समय पहले लाइनमैन कैलाश को दी थी। उसने कुछ देर बाद आकर फ्यूज जोड़ने की बात कही। अरविंद के भी किसानों ने फ्यूज जोड़ने से मना किया था। मगर वह लाइन न आने की बात कह साइकिल पर खड़े होकर फ्यूज जोड़ने लगा, इसी बीच हादसा हो गया। किसानों में चर्चा रही कि जल्दबाजी न की जाती तो शायद अरविंद की जान न जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed