फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya : Family left on foot from shelter home, SDM seeks response from nayab tehsildar

औरैया: शेल्टर होम से परिवार को पैदल किया रवाना, एसडीएम ने नायब तहसीलदार से मांगा जवाब

Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auraiya : Family left on foot from shelter home, SDM seeks response from nayab tehsildar
प्रवासियों को पैदल किया रवाना - फोटो : amar ujala

औरैया जिले के बिधूना कस्बे में हैदराबाद से आए एक परिवार को तहसील प्रशासन ने गयादीन महाविद्यालय के शेल्टर होम में रखा था। इस परिवार को ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने राशन किट देकर वहां से पैदल घर के लिए रवाना कर दिया। इसकी सूचना लगने पर तहसील प्रशासन ने उसे भगत सिंह चौराहे पर रोककर बस से उसके गंतव्य के लिए भेजा।

विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम राशिद अली ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बात कर नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। हैदराबाद से शेर सिंह पुत्र जगदीश, अपनी पत्नी सुमन व अपने बच्चों समेत बिधूना आया था। यहां प्रशासन ने उसे थर्मल स्क्रीनिंग के बाद शेल्टर होम में रोक दिया। उसे यहां राशन किट भी दी गई। मंगलवार को वह शेल्टर होम से निकल कर अपने घर सहायल रोड जा रहा था। तभी इसकी जानकारी एसडीएम राशिद अली को मिल गई।
विज्ञापन


जिस पर राशिद अली, तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार अभिनय वर्मा व क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह समेत आला अधिकारी भगत सिंह चौराहे पर पहुंचकर शेरसिंह से बात की। शेर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि सोमवार को सुबह अनंतराम टोल प्लाजा से बस द्वारा बिधूना क्षेत्र के गयादीन महाविद्यालय में शेल्टर होम में भेजा गया था। वहां पर पूरे दिन रुकने के बाद शाम  को थर्मल स्क्रेनिंग कराकर व राशन सामग्री देकर पैदल ही घर जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर कोई वाहन नही है। जिससे आप लोगो को भेजा जाए। आप लोग पैदल या फिर अपने अपने वाहनों से घर जाएं। एसडीएम राशिद अली ने बताया कि नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed