{"_id":"698088728d21e8a5610e02ac","slug":"auraiya-e-rickshaw-turns-deadly-farmer-killed-while-sitting-outside-his-house-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: काल बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, घर के बाहर बैठे किसान की मौत, भाई समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: काल बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, घर के बाहर बैठे किसान की मौत, भाई समेत दो घायल
Mon, 02 Feb 2026 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
मिथुन की फाइल फोटो व हादसे के बाद घर में मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बेला थाना क्षेत्र के फतेतापुरवा गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ई-रिक्शा काल बनकर दौड़ा। घर के बाहर चारपाई पर बैठे किसान को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा उनके ऊपर ही पलट गया। इससे किसान मौत हो गई, जबकि भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
गांव फतेतापुरवा निवासी मिथुन (27) किसान था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठा था। पास में ही उसका भाई पिंटू व गांव का ही प्रेमनारायण और बच्चे भी बैठे थे, तभी बरकसी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर चारपाई से जा टकराया और पलट गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन तीनों घायलों को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों पिंटू व प्रेमनारायण का उपचार चल रहा है। उधर, मिथुन की मौत की खबर गांव पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। मां बासना देवी उस समय अपनी बेटी के घर गई थीं, सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गईं। मिथुन अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छह साल पहले उसकी शादी मैनपुरी निवासी शालू से हुई थी। उसकी चार छोटी बेटियां हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन