फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya double murder, sp take action on inspector and sub inspector in negligence of auraiya police

औरैया डबल मर्डर: एएसपी ने कोतवाल और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Wed, 18 Mar 2020 05:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Mar 2020 05:07 PM IST
auraiya double murder, sp take action on inspector and sub inspector in negligence of auraiya police
औरैया डबल मर्डर  - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार दोपहर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। बुधवार को एसपी सुनीति ने लापरवाही पाए जाने पर कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे और  नारायनपुर चौकी इंचार्ज नीरज त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। 


सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित कर रहे थे। जांच में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर और नारायनपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।


उन्होंने बताया कि अभी इस मामले की जांच जारी है। आगे भी कोई बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना है। उधर, पीड़ित परिजनों ने एसपी की ओर से की गई इस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। हालांकि उनका कहना है कि यदि पुलिस सही समय पर ठोस कदम उठाती तो यह घटना होने से बच सकती थी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed