फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: Dead body thrown in field after killing teenager, accusations of rape

औरैया: किशोरी की हत्या कर बाजरे के खेत में फेंका शव, दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Dead body thrown in field after killing teenager, accusations of rape
सांकेतिक तस्वीर
औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर सोमवार की शाम बाजरे के खेत में एक बालिका का शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख आसपास के थानों का फोर्स बुलाया गया। जानकारी मिलने पर एसपी सुनीति भी पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर चलने लगी। करीब 100 मीटर दूरी के बाद ही ग्रामीणों ने शव को फिर रखवा दिया।
विज्ञापन

 

वे डीएम को मौके पर बुलाने और तुरंत न्याय की बात कहते रहे। एक गांव निवासी महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह पांच बेटियों के साथ गांव में रहकर खेती आदि से गुजारा करती है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 12 साल की सबसे छोटी बेटी एक प्राइवेट विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी।

वह सोमवार शाम करीब चार बजे बकरियां चराने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। गांव के बाहर बाजरे के खेत में उसका क्षतविक्षत शव मिला। शरीर पर नीचे के वस्त्र न होने और गले में दुपट्टे के निशान देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे थे। सूचना पर फोरेंसिक टीम और एसपी भी पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए है। ग्रामीणों के हंगामे के कारण अजीतमल, अयाना, फफूंद थानों का फोर्स मौके पर है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed