फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Dead body of youth found in suspicious circumstances

Auraiya: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, नाबालिग बेटी ने थाने पहुंचकर मां पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Dec 2022 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Dec 2022 06:07 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की बेटी ने थाने पहुंचकर मां पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya: Dead body of youth found in suspicious circumstances
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुकला में शनिवार सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर संदिग्ध हालत में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की बेटी ने थाने पहुंचकर मां पर पिता की हत्या करने आरोप लगाया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान व गर्दन पर सूजन मिली है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूली है।

विज्ञापन


पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुरुकला निवासी भूरे उर्फ दीपू (34) पुत्र मोतीलाल दोहरे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार सुबह भूरे का शव कमरे के अंदर चारपाई पर संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। मृतक की बेटी नाजुक(13) ने बताया कि शुक्रवार को पापा पास के गांव मुग्गपुर में मजदूरी करने गए थे। देर शाम को वापस लौटने पर मां और पापा के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद मां ने खाना बनाने के इंकार कर दिया। इसके बाद पिता ने खाना बनाकर उसे व छोटे भाई संस्कार को खिलाया। बताया कि मां ने इसके बाद उसे पड़ोस में रहने वाली ताई मिथलेश कुमारी के घर सोने के लिए भेज दिया। बताया कि छोटी बहन महक बुआ के घर पर रहती है। घर पर मां, पापा व छोटा भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को पापा के चीखने की आवाज सुनकर वह घर पहुंची। खटखटाने के काफी देर बाद मां ने घर का मेनगेट खोला। पूछने पर मां ने पिता के सोने की बात कहकर मिलने नहीं दिया। सुबह भी मां ने पापा के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने दिया। इस पर वह पड़ोसियों व परिजनों को लेकर घर पहुंची। दरवाजा खुलने पर पापा का शव चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। बेटी ने थाने पहुंचकर मां पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

एसपी चारू निगम ने बताया कि महिला ने पूछताछ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुष्टि होगी कि किस तरह से हत्या की। पत्नी ने बताया कि पति अवैध संबंध में बाधक बन रहा था। मृतक के परिजनों ने पत्नी व प्रेमी के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।  

घर पर देर रात फोन से बात करते देखी गई महिला
घटना स्थल पर ग्रामीणों में चर्चा रही कि रात 11 बजे के करीब भूरे के मकान पर एक महिला छत पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक बात किए जाने की जानकारी लोगों ने पुलिस को बताई है। पुलिस ने घर में मिला मोबाइल में कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed