फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya cattle slaughter case main accused arrested in police encounter two minors also into custody

Auraiya: गोकशी मामले में बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी हिरासत में

Thu, 11 Dec 2025 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल पुलिस ने 10 दिसंबर के गोकशी मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर और गौवध सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही, दो बाल अपचारी भी हिरासत में लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Auraiya cattle slaughter case main accused arrested in police encounter two minors also into custody
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली। ग्राम चपटा डेरा स्थित तालाब किनारे मिले गोवंश अवशेषों के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शोएब पुत्र कमरुद्दीन निवासी दलेल नगर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर को मिली गोकशी की सूचना पर थाना अजीतमल मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अजीतमल पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार संदिग्धों की तलाश में थीं। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी दलेल नगर की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। मदन ढाबा, भीखेपुर मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे और हड़बड़ाहट में बाइक फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन

ये सामान बरामद
खुद को घिरता देख शोएब ने पुलिस पर फायर कर दिया। चेतावनी देने के बाद भी न मानने पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके से एक अवैध अद्धी 315 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, अपाचे बाइक, गड़ासा, छुरी और रस्सी बरामद की गई। जांच में पता चला कि शोएब के खिलाफ गैंगस्टर, गौवध सहित कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed