{"_id":"5eb6cd1b8ebc3e903f6c3019","slug":"auraiya-case-of-suicide-of-pregnant-student-accused-manager-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती छात्रा के आत्महत्या करने का मामला, स्कूल प्रबंधक करता था गंदा काम, डीएनए से खुलेगा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती छात्रा के आत्महत्या करने का मामला, स्कूल प्रबंधक करता था गंदा काम, डीएनए से खुलेगा सच
Sat, 09 May 2020 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 May 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
औरैया के दिबियापुर में छह माह पूर्व 15 वर्षीय गर्भवती छात्रा ने अपने स्कूल के ही प्रबंधक द्वारा यौन शोषण किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस मामले में 4 माह पूर्व किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 4 नवंबर को कक्षा 11 की लगभग 15 वर्षीय छात्रा ने रेलवे स्टेशन फफूंद के समीप आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतका के कानपुर देहात जिला निवासी पिता ने 14 जनवरी को न्यायालय के आदेश पर स्कूल के प्रबंधक गोविंद उर्फ प्रभू पुत्र राम सिंह पाल, प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनीत कुमार पुत्र लाल बहादुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की गई तो पता चला कि स्कूल प्रबंधक गोविंद उर्फ प्रभू पुत्र राम सिंह निवासी बेला रोड दिबियापुर स्कूल में कक्षा 11 में पढऩे वाली छात्रा का यौन शोषण करता था। इसी के चलते छात्रा गर्भवती हुई थी। पुलिस के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। आरोप पत्र में दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाईं गईं हैं।
अन्य दो आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में नहीं आई है। आरोपी सुरेश प्रभू को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पकड़े गए स्कूल प्रबंधक का डीएनए सैंपल लिया गया है। स्कूल प्रबंधक का डीएनए सैंपल का सुरक्षित रखे गए छात्रा के गर्भ के डीएनए से मिलान किया जाएगा।
इससे आरोपी को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। यहां बता दें कि 4 नवंबर को हुई घटना के बाद छात्रा के शव को जीआरपी चौकी फफूंद इंचार्ज अवधेश पाठक की मौजूदगी में गेंती से रेलवे ट्रैक से हटाया गया था। इसलिए यह मामला विशेष चर्चा में आया था। इस मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया था।