{"_id":"63b46f9e7a3b5e63f515234e","slug":"auraiya-bsa-suspended-for-taking-bribe-from-retired-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत लेने में बीएसए निलंबित, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत लेने में बीएसए निलंबित, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था
Tue, 03 Jan 2023 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:41 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में रिश्वत लेने के मामले में बीएसए को निलंबित कर दिया गया है। बताते चलें कि विजिलेंस की टीम ने बीएसए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक से एरियर व वेतन निकलवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बीएसए विपिन कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। सोमवार शाम जांच के सिलसिले में औरैया पहुंची विजिलेंस टीम ने फिर से कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस कानपुर लौट गई।
विज्ञापन
सोमवार शाम को विजिलेंस की टीम ने कार्यालय बंद होने से पहले ककोर स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचकर एरियर, वेतन व अन्य भुगतान संबंधी पटल के लिपिकों से पूछताछ की। टीम ने लेखा विभाग में तैनात बाबू जितेंद्र से कुछ जानकारी ली। हालांकि इस संबंध में कोई भी कर्मचारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 16 दिसंबर को सहार ब्लाक के गांव बगियापुर स्थित महर्षि दयानंद माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक राधा चरण से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस की टीम ने तत्कालीन बीएसए विपिन कुमार तिवारी को रंगे हाथ पकड़ा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि शासन की ओर से तत्कालीन बीएसए विपिन कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन