फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: body of the fair manager found hanging in the guest house

Auraiya: गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला मेला मैनेजर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Jun 2022 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jun 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: body of the fair manager found hanging in the guest house
मौके पर जांच पड़ताल करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के मां मंगला काली चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में मेला मैनेजर का शव बाथरूम में कुंडे से शर्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के कानपुर निवासी परिजनों को सूचना दी। पत्नी के पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मां मंगला काली चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को जादूगर मेला लगना था। इसके मैनेजर बिरहाना रोड, कानपुर निवासी अमित अवस्थी थे। शुक्रवार रात अमित अवस्थी ने अज्ञात कारणों के चलते गेस्ट हाउस के बाथरूम में कुंडे के सहारे अपनी ही शर्ट से फंदा लगा लिया। सुबह जब गेस्ट हाउस कर्मियों ने बाथरूम में शव लटका देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सैंपल जुटाए।

विज्ञापन

परिजनों के साथ औरैया पहुंची पत्नी प्रिया अवस्थी ने पति का पोस्टमार्टम न कराए जाने को लेकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस को बताया कि पति गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इस पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। फिर भी अनुमान है कि बीमारी से परेशान होकर उसने जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed