फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: BJP leader accused of Misdeed arrested

Auraiya: दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, किसान मोर्चा के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के थे प्रभारी

Wed, 11 Dec 2024 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 11:37 PM IST
सार

Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कानपुर के इंदिरा नगर से गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
Auraiya: BJP leader accused of Misdeed arrested
गिरफ्तार नरेंद्र त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज सेविका से दुष्कर्म के आरोपी दिग्गज भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी को मंगलवार देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता को कानपुर के इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने महिलाओं के साथ कोतवाली में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में पीड़ित महिला ने भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता महिलाओं के हक दिलाने के लिए एक समाजसेवी संगठन की संचालिका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि नरेंद्र त्रिपाठी ने अपना मकान उसे रहने और संगठन का संचालन करने के लिए दिया था। मकान में उसके साथ बहन व उसकी पुत्री भी रहती थी। आरोप है कि सात नवंबर को कमरे में सो रही थी। बहन घर के कार्य कर रही थी। नरेंद्र त्रिपाठी ने उसकी बहन को बुरी नीयत से दबोचा। विरोध करने पर उसे व उसकी बहन के साथ मारपीट की। इससे पहले नरेंद्र त्रिपाठी ने लगभग एक साल पहले पीड़िता के साथ भी दुष्कर्म किया था। लोकलाज के कारण उस वक्त शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पीड़िता ने पिछले एक पखवाड़े में दो बार महिलाओं के साथ कोतवाली में हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त नरेंद्र त्रिपाठी को कानपुर स्थित इंदिरा नगर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed