फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident, Uncontrolled truck fell into pond due to fog, brother-in-law and brother-in-law died

Auraiya Accident: कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रक तालाब में गिरा, जीजा-साले की मौत...परिजनों में कोहराम

Fri, 26 Jan 2024 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में कोहरे के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक अनियंत्रित ट्रक तालाब में जा गिरा, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Auraiya Accident, Uncontrolled truck fell into pond due to fog, brother-in-law and brother-in-law died
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोहरे के चलते एक अनियंत्रित ट्रक तालाब में गिर गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया।

विज्ञापन

हादसे के दोनों मृतक आपस में जीजा साले बताए जा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक से जीजा-साले अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोग शहाबदा के समीप पहुंचे थे कि तभी कोहरे के चलते उनका ट्रक अनियंत्रित हो गया और तालाब में जा गिरा। सुबह वहां से निकले लोगों ने ट्रक को तालाब में पड़ा पाया।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को निकलवाया और उसमें सवार दो लोगों को भी बाहर निकला। ट्रक में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। तालाब में ट्रक गिरने की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उन्होंने दोनों युवकों की शिनाख्त अंकुश पुत्र अशोक बाबू निवासी ग्राम शहाबदा और दूसरे की शिनाख्त धर्मेंद्र पुत्र राजू निवासी लहार के रूप में की। यह दोनों लोग आपस में जीजा-साले थे। वहीं, मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed