{"_id":"693863d9d484a32d5d0bc707","slug":"auraiya-accident-speeding-car-injures-three-mob-breaks-car-windows-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन को किया घायल, भीड़ ने कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन को किया घायल, भीड़ ने कार के शीशे तोड़े
Tue, 09 Dec 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार की टक्कर से सड़क पर खड़े तीन लोग घायल हो गए। बाद में कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार पर गुस्साई भीड़ ने कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
शहर के कानपुर रोड पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने पहले सुभाष चौक पर खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद रफ्तार में कार को ले जाते समय इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित शराब के ठेके के पास सड़क पर खड़े सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकराई गई। जानकारी पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लोग कार में तोड़फोड़ कर रहे थे। चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को कोतवाली ले गई। हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।