फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident, Scooty lost control and hit the divider, one dead and two seriously injured

Auraiya Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक की मौत और दो गंभीर घायल, कानपुर रेफर

Sat, 19 Oct 2024 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 11:41 AM IST
सार

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर करमपुर के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya Accident, Scooty lost control and hit the divider, one dead and two seriously injured
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर फतेहपुर-करमपुर के बीच एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के जरिए उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर निवासी सत्यम सचान (22) पुत्र नीरज सचान अपने साथी गोलू पुत्र सुशील कुमार और उपेंद्र पुत्र राजकुमार के साथ स्कूटी से वृंदावन गए हुए थे। वह लोग शुक्रवार देर रात स्कूटी से अपने घर जाने के लिए वहां से निकले। जैसे ही शनिवार सुबह लगभग पांच बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर-करमपुर के समीप पहुंचे कि तभी अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हां पर डॉक्टर ने सत्यम पुत्र नीरज सचान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू एवं उपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर किया। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed