फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident girl come to aternal grandparents house gram seed stuck in nose difficulty in breathing

Auraiya: ननिहाल आई बच्ची के साथ खेलते समय हादसा, नाक में फंसा चने का दाना, सांस लेने में हुई दिक्कत, रेफर

Fri, 05 Jun 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 03:00 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में ननिहाल आई एक तीन वर्षीय बच्ची की नाक में खेलते समय चने का दाना फंस गया। सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा दाना न निकाल पाने पर बच्ची को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत को देखते हुए उपचार जारी है।

विज्ञापन
Auraiya Accident girl come to aternal grandparents house gram seed stuck in nose difficulty in breathing
मृतक मासूम की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की नाक में चने का दाना फंस जाने से हड़कंप मच गया। बच्ची की परेशानी देखकर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन दाना नहीं निकल सका। इसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

वैष्णवी पुत्री अवनीश अपनी मां नेहा के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने ननिहाल रजुआमऊ आई हुई थीं। शुक्रवार सुबह खेलते समय वैष्णवी ने चने का एक दाना अपनी नाक में डाल लिया, जो अंदर फंस गया। कुछ ही देर में बच्ची को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी होने लगी। यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए।

विज्ञापन

काफी मशक्कत के बावजूद दाना बाहर नहीं निकला
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची की जांच कर नाक में फंसे दाने को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बावजूद दाना बाहर नहीं निकल सका। चिकित्सक डॉ. अमरदीप ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। परिजन आनन फानन मासूम को लेकर रवाना हो गए हैं, जहां इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed