{"_id":"62c93eb7cd095302836ce903","slug":"auraiya-accident-farmer-died-due-to-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 09 Jul 2022 02:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:12 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में कार की टक्कर की किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार किसान को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे के शिकायती पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम निवाजपुर निवासी शिवराम पुत्र बड़ेलाल शनिवार सुबह हिम्मतपुर गांव से अपने खेत देखकर साइकिल से घर वापस आ रहे थे। तभी बेला-कानपुर मार्ग पर फौजी धर्मकांटा के पास पहुंचते ही बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल किसान को उठाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने पुत्र अशोक कुमार के शिकायती पत्र के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार व चालक दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन