फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A young woman committed suicide by hanging herself with her mother's sari

Auraiya: मां की साड़ी का फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, जान देने का कारण नहीं बता पा रहे परिजन

Mon, 10 Feb 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 08:55 PM IST
सार

Auraiya News: युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे।

विज्ञापन
Auraiya: A young woman committed suicide by hanging herself with her mother's sari
रश्मी की फाइल फोटो व मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव घर के कमरे में मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




क्षेत्र के ग्राम जैनपुर निवासी परशुराम किसान हैं। सोमवार की शाम परशुराम घर के बाहर किसी काम से गए थे। शाम लगभग छह बजे परशुराम की पत्नी मीरा देवी व घर के अन्य लोग घास लेने के लिए गए थे। घर पर उनकी पुत्री रश्मी (21) अकेली थी। जब सभी लोग घर लौटे तो घर के एक बंद कमरे में पुत्री के शव को फंदे से लटकता पाया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने खिड़की तोड़कर बच्चे को अंदर भेजकर गेट खुलवाया और शव को फंदे से उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, सीओ अजीतमल अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सीओ के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्य युवती के आत्महत्या के कारण को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed