फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Audio of Inspector asking for bribe of 30 thousand goes viral, suspended

Mahoba: 30 हजार की रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, निलंबित

Sat, 05 Nov 2022 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

यूपी के महोबा में दरोगा ने आरोपी के साथी से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Audio of Inspector asking for bribe of 30 thousand goes viral, suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में एससीएसटी एक्ट न लगाने के एवज में महोबकंठ थाने के दरोगा ने आरोपी के साथी से 30 हजार रुपये मांगे। बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। घटेरा गांव के संदीप राजपूत का एक महीने पहले रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के जवाहर अहिरवार से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


जवाहर ने संदीप के खिलाफ मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी थी। संदीप के साथी राजेश ने थाने में तैनात दरोगा कमलेश कुमार से फोने पर बात कर एससी-एसटी एक्ट न लगाने का अनुरोध किया। आरोप है कि दरोगा ने 30 हजार रुपये की मांग की। दोनों की बातचीत का आडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इसमें दरोगा धमकी भरे लहजे में कह रहा है कि कल तक नहीं मिले तो मुकदमा दर्ज कर देंगे। हमारे पास मुकदमा दर्ज कराने का पावर है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा कि उप निरीक्षक कमलेश को निलंबित कर जांच एएसपी आरके गौतम को दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed