फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to suicide by medical student

सीनियर की पिटाई से आहत मेडिकल छात्र आत्महत्या करने पहुंचा, उसके बाद हुआ ये सब  

Mon, 16 Jul 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jul 2018 11:23 PM IST
सार

- गंगा बैराज से छलांग लगाने से पहले ही लोगों ने पकड़ा, टेंपो से ले आए हॉस्टल
- रविवार रात मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर थर्ड ईयर के छात्र ने जूनियर को पीटा था
- प्रबंधन के मुताबिक रैगिंग जैसा कुछ नहीं, व्यक्तिगत मामला है
- आरोपी छात्र को क्लास और हॉस्टल से निकाला, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
Attempt to suicide by medical student
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र की पिटाई से आहत जूनियर छात्र ने सोमवार सुबह गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि लोगों ने कूदने से पहले ही उसे पकड़ लिया। चर्चा यह भी रही कि जूनियर छात्र ने हॉस्टल में भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। प्रॉक्टर ने शुरुआती जांच के आधार पर सीनियर छात्र को निकाल दिया गया है। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने जांच कमेटी भी गठित कर दी है। कॉलेज प्रबंधन इसे रैगिंग नहीं व्यक्तिगत झगड़ा बता रहा है।
विज्ञापन


प्रबंधन के मुताबिक रविवार रात एमबीबीएस सेकेेंड ईयर का छात्र अतुल कुमार अपने हॉस्टल (बीएच-वन) के 41 नंबर कमरे में पढ़ रहा था। रात आठ बजे बीएच-3 में रहने वाला पैरा एच-2 थर्ड ईयर का छात्र सुमित पासवान अतुल कुमार के कमरे में पहुंचा और बेल्ट व डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर दूसरे छात्र पहुंचे तो सुमित हॉस्टल से भागते नजर आया। इसके बाद अतुल ने बीएच-2 के वार्डन डॉ. प्रगनेश कुमार को जानकारी दी। वे लोग सुमित के कमरे में पहुंचे तो वह नहीं था, मोबाइल भी बंद था। अन्य छात्रों के मुताबिक इस घटना के बाद अतुल अवसाद में आ गया। सुबह वह गंगा बैराज पहुंच गया। वहां से छलांग लगाने वाला था लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और टेंपो से हॉस्टल ले आए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह हॉस्टल में ही था। सूचना पर अतुल के घरवाले भी पहुंच गए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। प्रॉक्टर डीडी यादव ने बताया कि अतुल मूल रूप से फैजाबाद का रहने वाला है, लेकिन उसका एक भाई कल्याणपुर में रहता है। वह वहीं गया है। डॉ. यादव ने बताया कि सुमित को क्लास से निलंबित और हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। अतुल ने पूछताछ में इसे व्यक्तिगत मामला बताया है। रैगिंग जैसी कोई बात नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सुमित पहले भी दे चुका है धमकी

Attempt to suicide by medical student
डेमो पिक
सुमित के कई बार सप्लीमेंट्री लग चुकी है। इसी कारण वह काफी सीनियर होने के बाद भी अभी थर्ड ईयर में है। अतुल ने प्रॉक्टर को बताया है कि सुमित पहले भी उसे धमकी दे चुका है। रविवार शाम को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके पीछे वजह क्या है? इस सवाल पर अतुल ने व्यक्तिगत मामला बताकर आगे कुछ स्पष्ट नहीं किया। प्रॉक्टर ने बताया कि जांच कमेटी अकेले में अतुल से पूरी जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed