{"_id":"67b6cbb66a854057030d3d7a","slug":"attempt-to-steal-at-a-jewellery-shop-thieves-entered-by-cutting-the-grille-ran-away-when-neighbours-made-noise-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Theft: ज्वेलरी शॉप पर चोरी का प्रयास, जंगला काटकर घुसे चोर, पड़ोसी के शोर मचाने पर भागे, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Theft: ज्वेलरी शॉप पर चोरी का प्रयास, जंगला काटकर घुसे चोर, पड़ोसी के शोर मचाने पर भागे, जांच शुरू
Thu, 20 Feb 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:20 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप पर चोरी का असफल प्रयास किया गया है। पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर फरार हो गए थे। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
kanpur theft case
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर के रूमा स्थित मां गौरी ज्वेलर्स पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। वारदात को अंजाम देने के लिए चोर पड़ोसी की सीढ़ियों से चढ़े थे। इसके बाद जंगला काटकर छत से अंदर घुसे थे। इस दौरान तोड़फोड़ की आवाज सुनकर पड़ोसी धर्मवीर कुशवाहा जाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे अन्य पड़ोसी भी जाग गए। इससे चोर घबराकर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने ज्वेलर्स शॉप के मालिक को सूचना दी। वहीं, चोरों के भागने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने एक संदिग्ध कार पकड़ी है
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध कार पकड़ी है। साथ ही,कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली है। साथ ही, पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन