फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to murder a youth, report filed against five including Pradhan

Kanpur News: युवक की हत्या की कोशिश, प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

Wed, 18 Mar 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a youth, report filed against five including Pradhan
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के ओरियारा गांव में प्लॉट दिखाने गए एक युवक ने प्रधान पर साथियों के साथ मिलकर ईंट पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। सेनपश्चिम पारा के ओरछी गांव निवासी मुकेश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने ग्राहक को लेकर ओरियारा गांव प्लॉट दिखाने गए थे। आरोप है कि ओरियारा ग्राम प्रधान वीर सिंह यादव अपने साथियों संघर्षनगर निवासी विकास राजपूत, ओरियारा निवासी विमल यादव, गुड्डू यादव, रामपुर मथुरा घांघी निवासी अनुभव ठाकुर के साथ पहुंच गए। सभी ने शराब पीने के लिए बुलाया। मना करने लात घूंसों और ईंट पत्थर से हत्या की कोशिश की। दोबारा प्लॉट दिखाने आने पर जमीन में जिंदा गाड़ देने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed