{"_id":"66a4703b1ece2760070340f5","slug":"attempt-to-hijack-bus-driver-and-conductor-also-assaulted-four-accused-arrested-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: बस को हाईजैक करने का प्रयास, चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट भी, चार आरोपी गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: बस को हाईजैक करने का प्रयास, चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट भी, चार आरोपी गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला
Sat, 27 Jul 2024 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:28 AM IST
सार
Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड में कानपुर से अहमदाबाद जा रही बस को हाईजैक करने का प्रयास किया गया। यात्रियों के शोर मचाने पर बस के पीछे चल रही पुलिस जीप के सिपाहियों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई में कानपुर से शुक्रवार की देर रात एक स्लीपर बस अहमदाबाद जा रही थी। बस जैसे ही उरई कोतवाली के कालपी बस स्टैंड के पास पहुंची थी। तभी बस कंडक्टर सवारियों को उतारने और बैठाने लगा। इसी दौरान बस में शराब के नशे में चार यात्री बैठे हुए थे, जिन्होंने चालक और कंडक्टर पर जल्द से जल्द गाड़ी चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस पर कंडक्टर ने और सवारियां बैठाने की बात कही। इसी को लेकर शराब के नशे में धुत चार युवकों ने कंडक्टर और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं चालक को सीट से हटाकर खुद गाड़ी ड्राइव करने लगे और तेज रफ्तार से लेकर जाने लगे। इस पर यात्रियों ने शोर मचाया, तो पीछे से आ रही पुलिस की जीप ने बस को जिला अस्पताल के पास रोका।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से शोर मचाने का कारण पूछा, जिस पर यात्रियों ने पूरी घटना बताई। इस पर पुलिस ने बस में छुपे चारों लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यात्रियों ने बताया कि गाड़ी को चारों लोग तेज रफ्तार से लेकर भाग रहे थे। जैसे कोई बदमाश गाड़ी को हाईजैक करके ले जा रहा हो। बार-बार मना करने पर भी चारों नहीं मानें।
विज्ञापन
आरोपी बोले- सीट बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
वहीं, उरई कोतवाली के निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में चारों युवक थे। उन्होंने चालक व कंडक्टर के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी सुनील कुमार, विवेक सिंह, लवकुश व धर्मेद्र को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर उनका चालक व कंडक्टर से विवाद हो गया था।