फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attack on municipal workers who went to break illegal construction in Farrukhabad

अवैध निर्माण तोड़ने गए दस्ते पर हमला: मकान तोड़ने का विरोध कर नगर पालिका कर्मियों को पीटा

Wed, 11 May 2022 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 12:20 PM IST
सार

मोहल्ला ग्रानगंज में सरकारी जमीन पर निर्मित अवैध दुकानों और मकानों को तोड़ने गए नगर पालिक के दस्ते पर गुस्साये लोगों ने हमला बोल दिया।  इसके बाद पुलिस फोर्स क साथ टीम ने सख्ती से कार्रवाई की। 
 

विज्ञापन
Attack on municipal workers who went to break illegal construction in Farrukhabad
नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेजा से चल रही है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में अवैध निर्माण तोड़ने की मुहिम चलाई गई। इसके तहत बुधवार सुबह अनुसूचित जाति वित्त निगम की भूमि पर बनी करीब बीस दुकानों और मकानों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव द्वारा करवाई गई।

विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। कुछ लोग कार्रवाई देख स्वयं अपना सामान हटाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान गुड्डू सागर के परिजन मकान खाली नहीं कर रहे थे। नगर पालिका के चार कर्मचारी परिजनों को निकालने के लिए अंदर गए। परिजन मकान से निकलने को तैयार नहीं हुए और कर्मचारियों को पीट दिया। इसके बाद कर्मचारी मकान से बाहर आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद फोर्स ने महिलाओं और पुरुषों को पकड़कर कोतवाली भेज दिया है। इसके बाद उनके मकान और दुकान को दो जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया। इसके साथ अन्य अवैध निर्माण को भी जमींदोज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed