{"_id":"627b5c8963019d12d52d6be7","slug":"attack-on-municipal-workers-who-went-to-break-illegal-construction-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण तोड़ने गए दस्ते पर हमला: मकान तोड़ने का विरोध कर नगर पालिका कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण तोड़ने गए दस्ते पर हमला: मकान तोड़ने का विरोध कर नगर पालिका कर्मियों को पीटा
Wed, 11 May 2022 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 May 2022 12:20 PM IST
सार
मोहल्ला ग्रानगंज में सरकारी जमीन पर निर्मित अवैध दुकानों और मकानों को तोड़ने गए नगर पालिक के दस्ते पर गुस्साये लोगों ने हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स क साथ टीम ने सख्ती से कार्रवाई की।
विज्ञापन
नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेजा से चल रही है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में अवैध निर्माण तोड़ने की मुहिम चलाई गई। इसके तहत बुधवार सुबह अनुसूचित जाति वित्त निगम की भूमि पर बनी करीब बीस दुकानों और मकानों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव द्वारा करवाई गई।
विज्ञापन
अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। कुछ लोग कार्रवाई देख स्वयं अपना सामान हटाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान गुड्डू सागर के परिजन मकान खाली नहीं कर रहे थे। नगर पालिका के चार कर्मचारी परिजनों को निकालने के लिए अंदर गए। परिजन मकान से निकलने को तैयार नहीं हुए और कर्मचारियों को पीट दिया। इसके बाद कर्मचारी मकान से बाहर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद फोर्स ने महिलाओं और पुरुषों को पकड़कर कोतवाली भेज दिया है। इसके बाद उनके मकान और दुकान को दो जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया। इसके साथ अन्य अवैध निर्माण को भी जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन