{"_id":"6ab5952601fdcefce802c4ca","slug":"attack-during-idol-immersion-bombs-hurled-vehicles-vandalized-kanpur-news-c-362-1-ka11011-157337-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हमला, बम फोड़े, वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हमला, बम फोड़े, वाहनों में तोड़फोड़
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : वायरल वीडियो
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर नाका के पास बृहस्पतिवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर दबंगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बम भी फोड़े। इस दाैरान वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट आदि धाराओं में पांच नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नौबस्ता के केडीए कॉलोनी निवासी आकांक्षा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ विसर्जन को जा रही थीं। फत्तेपुर नाका के पास शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, नितिन सिंह, शिवा सिंह, जंगी और 10-15 अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। भाई अंश शर्मा और अविरल दुबे को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से घायल किया। बाइकों, कार और लोडर में तोड़फोड़ की। महिलाओं से गालीगलौज और अभद्रता भी की गई। कुछ लोग जान बचाकर भाग निकले जबकि कुछ युवक लहूलुहान हो गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा के अनुसार, पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। यह घटना रंजिशन माहौल खराब करने के लिए की गई है।