एटीएम हैकिंग मामला: हेड कांस्टेबल ने सिपाही से पकड़वाया था शातिर, विभागीय जांच में हो सकते हैं कई और खुलासे
एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम पार करने के मामले में कई पुलिसकर्मी सवालों के घेरे में हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल अमित चौधरी की बड़ी भूमिका रही है। इस मामले में पुलिस की विवेचना व विभागीय जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम पार करने वाले गिरोह में शामिल हेड कांस्टेबल अमित चौधरी की बड़ी भूमिका रही है। अमित चौधरी ने साजिश के तहत मुख्य आरोपी अमित चौहान को सेंट्रल स्टेशन से पकड़वाया था। उसकी कथित गिरफ्तारी करने सिपाही राजीव पहुंचा था। मकसद था अमित चौहान से वसूली करना। इसी तरह के कई और अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की विवेचना व विभागीय जांच में और कई और खुलासे हो सकते हैं।
कुछ दिन पहले डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया था कि अमित चौहान लाखों रुपये एटीएम से पार कर चुका है। उसके साथ हेड कांस्टेबल अमित चौधरी भी शामिल है। इस खुलासे के पीछे एक तथ्य और भी था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि सिपाही राजीव यादव व सिपाही प्रबल सोलंकी भी गिरोह से मिले हुए हैं। इस आरोप की जांच चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक 17 अप्रैल को हेड कांस्टेबल अमित चौधरी के कहने पर सिपाही राजीव ने अमित चौहान को पकड़ा था। इसके बाद उसको एक होटल में रखा। पैसे आदि वसूलने के बाद उसको छोड़ दिया। ये भी चर्चा कि कुछ विवाद भी हुआ। इसी के बाद ट्वीटर पर अमित चौहान को छोड़ने की सूचना वायरल हो गई। तब अफसर सक्रिय होकर दूसरे दिन खुलासा किया था। इससे एक बात सामने आ रही है कि पूरा खेल वसूली के लिए साजिश के तहत किया गया।
फुटेज से खुल सकता है बड़ा राज
सूत्रों के मुताबिक अमित चौहान 17 अप्रैल को दोपहर एक से तीन बजे के बीच ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पर उतरा था। प्लेटफार्म नंबर एक या दो से सिपाही उसको पकड़कर बाहर निकला था। अगर जांच के दौरान स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं तो बड़ा राज खुल सकता है।
आखिर किसने दी है पनाह
हेड कांस्टेबल अमित चौधरी अभी भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसका संपर्क भी कई बड़े पुलिस अफसरों से है। आखिर आरोपी हेड कांस्टेबल को किसने पनाह दे रखी है।