फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Atiq Ahmeds outburst of pain, Said I am being mixed in the soil, I am ruined, kept silence on Umesh Pal murder

Atique Ahmed: माफिया अतीक ने उमेश पाल हत्या पर साध ली चुप्पी, बोला- मुझे साजिश का कुछ पता नहीं

Wed, 12 Apr 2023 07:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

Chitrakoot News: अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस का काफिला चित्रकूट में तकरीबन दो बार दस-दस मिनट तक रोका गया। कड़ी सुरक्षा में ले जाते समय माफिया अतीक मीडिया से बोला कि वह बर्बाद हो गया है...उसे मिट्टी में मिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Atiq Ahmeds outburst of pain, Said I am being mixed in the soil, I am ruined, kept silence on Umesh Pal murder
अतीक अहमद का काफिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साबरमती जेल से माफिया अतीक को कड़ी सुरक्षा में लेकर पुलिस का काफिला बुधवार की दोपहर चित्रकूट पहुंचा। लगभग 95 किमी के जिले के सफर के दौरान काफिला दो बार दस-दस मिनट के लिए रुका। पत्रकारों के सवाल पर काफी देर बाद अतीक ने कहा कि वह बर्बाद हो गया है, उसे मिट्टी में मिलाया जा रहा है।

विज्ञापन

माफिया अतीक को प्रयागराज ले जा रहा पुलिस का काफिला बुधवार की दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर चित्रकूट के प्रवेश द्वार भरतकूप पहुंचा। जिला मुख्यालय में उसका काफिला दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर पहुंचा।
विज्ञापन

कर्वी में पटेल तिराहे के पास उसने वैन की खिड़की से झांका। उसने कुछ कहा, लेकिन उसकी आवाज स्पष्ट कोई नहीं सुन पाया।। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खोह रेलवे क्रासिंग के फाटक बंद होने के कारण काफिला लगभग 10 मिनट तक रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Atiq Ahmeds outburst of pain, Said I am being mixed in the soil, I am ruined, kept silence on Umesh Pal murder
अतीक अहमद का काफिला - फोटो : अमर उजाला

काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हुआ
इस बीच कई बार पत्रकारों ने बातचीत का प्रयास किया, लेकिन वह वैन में लेटा रहा। इसके बाद काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हुआ। अचानक काफिला चार बजकर 15 मिनट पर हाईवे किनारे स्थित मऊ थाना परिसर की ओर मुड़ गया।

Atiq Ahmeds outburst of pain, Said I am being mixed in the soil, I am ruined, kept silence on Umesh Pal murder
अतीक अहमद का काफिला - फोटो : अमर उजाला

अतीक बोला-  उसे तो मिट्टी में मिलाया जा रहा है
वैन से अतीक उतरा और 12 पुलिसकर्मियों के घेरे के बीच वह थाने के अंदर गया।  लगभग दस मिनट बाद पुलिस उसे लेकर बाहर निकली और वैन में बैठाया। पत्रकारों ने उससे सवाल किए। काफी देर बाद अतीक ने कहा कि उसे तो मिट्टी में मिलाया जा रहा है, वह बर्बाद हो गया है।

Atiq Ahmeds outburst of pain, Said I am being mixed in the soil, I am ruined, kept silence on Umesh Pal murder
अतीक अहमद का काफिला - फोटो : अमर उजाला

उमेश पाल हत्याकांड पर कुछ नहीं बोला
वहीं, उमेश पाल की हत्या के सवालों का अतीक ने कोई जवाब नहीं दिया। हाथ हिलाकर वह वैन में बैठ गया। इसके बाद काफिला जिले की सीमा मुरका बरगढ़ से होते हुए शाम चार बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज की सीमा की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed