फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atif planned a bomb near narendra modis rally site

प्रधानमंत्री की रैली स्थल पर खुरासान ग्रुप ने रखा था बम, कम इंटेनसिटी होने के कारण नहीं पता चला

Thu, 27 Jul 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Atif planned a bomb near narendra modis rally site
डेमो पिक
कानपुर से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के कानपुर खुरासान ग्रुप के संदिग्ध आतंकी आतिफ और आसिफ को बुधवार को एनआईए ने न्यायालय में पेश किया। एनआईए के सूत्रों ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी आतिफ ने ही लखनऊ में पिछले साल अक्टूबर में दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री की रैली स्थल के पास बम रखा था। कम इंटेनसिटी का बम होने के कारण और दशहरे के त्यौहार में इसका पता नहीं चला था। सात मार्च को लखनऊ में हुए सैफुल्लाह के इंकाउंटर के बाद इस मामले की जांच में आतिफ और आसिफ का नाम सामने आया था। आतिफ सैफुल्लाह का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

30 दिन की न्यायिक हिरासत

Atif planned a bomb near narendra modis rally site
आतंकी सैफुल्ला के तीन रिश्तेदारों को एनआईए ने उठाया था
मंगलवार को कानपुर में गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को लखनऊ में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से दोनों अभियुक्तों को 30 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनआईए गुरुवार को दोनों ही आरोपियों की रिमांड के लिए आवेदन करेगी। एनआईए के सूत्रों का कहना है कि पिछले काफी समय से दोनों पर निगाह रखी जा रही थी और पिछले कुछ समय में कई बार आतिफ और आसिफ से पूछताछ कर चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन और संदिग्ध एनआईए के रडार पर

Atif planned a bomb near narendra modis rally site
डेमो पिक
सूत्रों की मानें तो इन दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद तीन और संदिग्ध एनआईए के रडार पर हैं। एनआईए इन तीनों युवकों पर भी निगाह रख रही है। आतिफ और आसिफ को रिमांड पर लेने के बाद इन युवकों के बारे में एनआईए सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि पूर्व में एटीएस ने आतिफ को हिरासत में लिया था और लंबी पूछताछ की थी। लेकिन पुख्ता सुबूत न मिलने के कारण आतिफ को इस शर्त के साथ छोड़ दिया गया था कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर एटीएस या कोई अन्य जांच एजेंसी बुलाएगी तो वह हाजिर होगा।
 
विज्ञापन

आतिफ लगा चुका है एटीएस और एनआईए पर आरोप

Atif planned a bomb near narendra modis rally site
डेमो पिक
सात मार्च को सैफुल्लाह के इंकाउंटर के बाद एटीएस और एनआईए ने बारी बारी से कई बार आतिफ से पूछताछ की थी। तीन मई को आतिफ ने लखनऊ में प्रेस क्लब में रिहाई मंच के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर एनआईए और एटीएस पर आरोप लगाए थे कि वह उन्हें सरकारी गवाह बनाना चाहती है। आतिफ और रिहाई मंच के लोगों ने एटीएस द्वारा चलाए गए डी रिडक्लाइजेशन पर भी सवाल उठाए थे। इस अभियान में एटीएस ऐसे भटक रहे युवकों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रहे थे।

-कोर्ट में पेश किए गए आईएसआईएस के दोनों संदिग्ध
-30 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed