फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atharv and Shashwat emerge as champions in the classical chess tournament.

Kanpur News: क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में अथर्व और शाश्वत बने चैंपियन

Mon, 29 Jun 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Atharv and Shashwat emerge as champions in the classical chess tournament.
कानपुर। कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से गोविंदनगर के वैदिक धर्म सभा में चल रही दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। छह राउंड तक चली इस प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में क्रमश: शाश्वत और अथर्व सोनवानी चैंपियन बनें।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग में शाश्वत सिंह (4.5 अंक) के साथ प्रथम, विनायक त्रिपाठी (4.5 अंक) द्वितीय और अभिजीत गोरहा (4 अंक) तृतीय रहे। बालिकाओं के मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। अंडर-14 वर्ग में समृद्धि वर्मा (4 अंक) प्रथम, आकृति गुप्ता (4 अंक) द्वितीय और काशवी गुप्ता (4 अंक) तृतीय रहीं।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व सोनवानी (6 अंक) प्रथम, कृष्ण पी. ठाकुर (5 अंक) द्वितीय और वेदांत शुक्ला (4 अंक) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में परीशा अवस्थी (3.5 अंक) के साथ पहले, स्वस्तिका कुमारी (3 अंक) दूसरे और आद्या पांडेय (3 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी बाल गोविंद अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र दिए। आयोजक आलोक गुप्ता, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य निर्णायक प्रशंसा वर्मा व सहायक निर्णायक अजीत कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed