{"_id":"5b81324942c792463c050460","slug":"atal-asthi-kalash-yatra-reached-in-chitrakut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः धर्मनगरी चित्रकूट पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः धर्मनगरी चित्रकूट पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में अटल अस्थि कलश यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार धर्मनगरी पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री धुन्नी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय मौजूद थे। चित्रकूट आई कलश यात्रा में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भी मौजूद। शाम को रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी पर अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले कानपुर में अस्थि कलश यात्रा पर रास्तेभर पुष्प वर्षा होती रही।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा ने दोपहर एक बजे जिले में प्रवेश किया। विसर्जन कार्यक्रम की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नीरज गर्ग, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी
श्रंद्धाजलि सभा
धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार की शाम को शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर में पुष्पांजलि कर श्रद्वांजलि दी गई। बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी। जिससे गांव से लेकर शहर का विकास हुआ। इस मौके जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कुलपति प्रो. योगेश दुबे, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, संतोष कुमार, अनिल कुमार, भालेंद्रु सिंह व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।