फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Astrologer robbed by thieves who came to show horoscope in Kanpur

लुट गए 'शर्मा जी': कुंडली दिखाने आए चोर बिगाड़ गए ज्योतिषाचार्य का गणित, जालसाजों ने ऐसे फंसाया अपने जाल में

Tue, 03 Oct 2023 09:40 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Oct 2023 09:40 PM IST
सार

कविता ने बताया कि युवक पहले भी दो-तीन बार आ चुके थे, इसलिए बातचीत शुरू हुई तो कोल्डड्रिंक ले आए। उनका कहना है कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद तरुण बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
Astrologer robbed by thieves who came to show horoscope in Kanpur
कानपुर में ज्योतिषाचार्य के घर लूट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित गोविंदनगर में रहने वाले ज्योतिषाचार्य को सोमवार शाम कुंडली दिखाने पहुंचे चोर उनका ही गणित बिगाड़कर चले गए। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और नकदी समेत करीब 10 लाख का माल समेट ले गए। सुबह जब उन्हें होश आया तो गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी तरुण शर्मा ज्योतिषाचार्य हैं। इन्होंने घर के अपने हिस्से में ऑफिस बना रखा है। बहन कविता शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवक उनके घर पहुंचे और तरुण शर्मा को कुंडली दिखाने की बात कही। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले छोटे भाई वरुण शर्मा ने अगले दिन आने की बात कही, लेकिन युवक मिलने की जिद करते रहे। इस पर तरुण शर्मा ने उन्हें मिलने के लिए अंदर बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कविता ने बताया कि युवक पहले भी दो-तीन बार आ चुके थे, इसलिए बातचीत शुरू हुई तो कोल्डड्रिंक ले आए। उनका कहना है कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद तरुण बेहोश हो गए। इसी दौरान युवक कमरे में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख के दो मोबाइल और चार लाख के जेवर चुराकर घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंदकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

अपने साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। सुबह जब तरुण को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी ने दरवाजा खोला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोमल ने पुलिस पर कई बार तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed